फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
5 नवंबर को दुर्ग से और 6 नवंबर को निजामुद्दीन से होगी रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08753/08754 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल के संचालन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08753 दुर्ग से 5 नवंबर को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 08754 हजरत निजामुद्दीन से 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर और रायपुर होते हुए 7 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यात्री ट्रेन के समय और अन्य जानकारियों के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुरानी स्पेशल ट्रेन की यात्रा रद्द
नई पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन के चलते ट्रेन संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग की 8 नवंबर को दुर्ग से और 9 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्तावित यात्रा रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें