फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल के निदेशक से मांगी एक करोड़ रंगदारी, बदमाश ने खुद को बताया बवाना गैंग का सदस्य

Sun, 17 Mar 2019 01:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नगर के केएमएस पब्लिक स्कूल के निदेशक लोकेश भारद्वाज से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के बवाना गिरोह का सदस्य बताते हुए रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला रमपुरा निवासी लोकेश भारद्वाज ने बताया कि वह 15 मार्च की दोपहर होली खेलकर मथुरा से लौट रहे थे। रास्ते में उनके फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के बवाना गिरोह का सदस्य बताया और एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। कार ड्राइव करने के चलते उन्होंने कॉल काट दी। 

इसी बीच उनके पास कई बार फोन आया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। शाम करीब 7.30 बजे एक बार फिर उनके मोबाइल पर कॉल आई। अब फोन करने वाले ने एक करोड़ रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोन कटने पर उन्होंने घर वालों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सहमे और डरे परिजन पिलखुवा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद पवार का कहना है कि फोन किसने किया है, यह जांच का विषय है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस रंगदारी मांगने वालों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें