आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की चौथी कटऑफ में बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में .25 फीसदी की गिरावट आई है। बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की चौथी कटऑफ 95.25 फीसदी रही है। बीए ऑनर्स में हिस्ट्री, मैथमेटिक्स, इकोनोमिक्स, साइकोलॉजी, इंग्लिश, सोशल साइंस व मानविकी, सोशियोलॉजी आदि में अब भी दाखिले के मौके उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ कोर्स में आरक्षित वर्ग की सीटें भर चुकी हैं।
आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, बीए ऑनर्स प्रोग्राम में तीसरी से चौथी कटऑफ में बेहद कम गिरावट हैं। हालांकि कई प्रोग्राम में सामान्य वर्ग के तहत दिल्ली और अन्य राज्यों के वर्ग में सीटें खाली हैं। इसलिए छात्र इन सीटों पर सोमवार को दाखिला ले सकते हैं।
इसके अलावा, बीए इन ग्लोबल स्टडीज में दिल्ली वर्ग की कटऑफ 80.00 फीसदी और अन्य राज्यों के वर्ग में 88.25 फीसदी रही है। बीए इन सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज में दिल्ली वर्ग की कटऑफ 79.25 फीसदी और अन्य राज्यों के वर्ग में 87.50 फीसदी है। इसके अलावा, बीए इन सस्टेनबल अर्बनिज्म में दिल्ली वर्ग की कटऑफ 72.25 फीसदी और अन्य राज्यों के वर्ग की कटऑफ 82.25 फीसदी है।
बीए ऑनर्स दिल्ली अन्य राज्य (बेस्ट फोर, फीसदी )
साइकोलॉजी 95.25 97.00
सोशल साइंस व मानविकी 88.75 94.00
इॅकोनोमिक्स 94.25 95.00
इंग्लिश 91.00 94.00
हिस्ट्री 88.50 93.75
मैथमेटिक्स 82.00 87.00
सोशियोलॉजी 90.50 94.25