फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में अभी भी हो रहा है प्रदर्शन, बस तरीका बदला

Sun, 29 Mar 2020 05:32 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को  धरनास्थल से हटा लिया था। लेकिन वे अब हटाए जाने के बाद भी सीएए का विरोध जारी रखे हुए हैं। हां, प्रदर्शन का तरीका बदल गया है। पहले वे रास्ता घेरकर प्रदर्शन कर रहे थे तो अब सुबह-शाम अपने घरों की छतों पर जाकर ताली बजाकर विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस के जबरन धरनास्थल खाली कराने से पहले ही वे खुद घरों में लॉकडाउन हो गए थे। पुलिस ने खाली पड़े तंबू-बंबू को ही बुुलडोजर से हटवाया है। इसलिए वे छतों पर आकर शांतिपूर्ण विरोध जताते हैं।

सीएए के खिलाफ 100 दिन चले शाहीन बाग के धरने पर बैठे लोग कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद भी वहां से नहीं हटे थे। उन्होंने न दिल्ली सरकार के लागू किए गए कानून की परवाह की, न ही धारा 144 लागू होने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के दौरान भी वे प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जबरन धरना खत्म करा रास्ता खुलवाया था। उस दौरान विरोध कर रहे नौ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। 

हालांकि, आरोप है कि रिहा किए गए प्रदर्शनकारी पुलिस की नजरबंदी में एक घर में हैं। उधर, प्रदर्शन से जुड़े रहे कुछ सूत्रों का कहना है कि नजरबंदी में रखे गए प्रदर्शनकारी माहौल दोबारा खराब करने के लिए लोगों को उकसा सकते हैं।

दूसरी ओर, माहौल को देखते हुए इलाके में अब भी भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस शाहीन बाग इलाके में लगातार गश्त कर रही है। साथ ही, माइक की मदद से लोगों से घरों में ही रहने की अपील भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें