फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक मार्च: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एसआईआर के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नागरिक मार्च शुरू हो गया है। आइसा के नेतृत्व में इंडिया गेट से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे मार्च में सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र संगठन शामिल हैं। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
मार्च में शामिल प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में निकाला जा रहा मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर भी सामने आई है।  मार्च में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जनपथ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। यहां से गुजरने वाले लोगों पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। मौके पर धीरे-धीरे पुलिस की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


फिरोज शाह रोड पर भी आरएएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस मार्च में शामिल लोगों की आवाजाही पर नजर रख रही है। आयोजकों के अनुसार, मार्च एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में आप नेता - फोटो : ANI
आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ बदसलूकी कर रही है। उन्होंने कहा, 'वे मुझे उठाकर इधर-उधर ऐसे फेंक रहे हैं, जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, फिर भी वे अपने ही एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे और न ही एसीपी को गिरफ्तार कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें