फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में धरनास्थल के पास फेंका पेट्रोल बम, प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप

Sun, 22 Mar 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग में पेट्रोल बम से हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बीच राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास पेट्रोल बम से हमला होने की खबर है।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा समय से धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंका गया है। 
बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में सुबह 8 बजे दो बाइक सवार चेहरा ढक कर आए। चाय की दुकान पर दो पेट्रोल बम मारकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाश रही है। 

घटना के समय शाहीन बाग में कम संख्या में प्रदर्शनकारी बैठे हुए थे। बम की घटना कालिंदी कुंज के रास्ते पर हुई है। हमलावर ओखला के रास्ते आए थे।
वहीं, एक बोतल से विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें