फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनटीए के खिलाफ शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। नीट और अन्य परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केवाईएस ने छात्रों के लिए न्याय, शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही केवाईएस ने एनटीए के कामकाज की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की भी मांग उठाई। केवाईएस ने आरोप लगाया कि हाल में नीट परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी, जबकि 30 मई को कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी और सर्वर संबंधी समस्याओं से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी और कुछ जगहों पर परीक्षा रद्द भी करनी पड़ी। संगठन के अनुसार, एनटीए की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में रही है और परीक्षा आयोजन में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केवाईएस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें