फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बच्चों से नमाज पढ़ाने के मामले में मेवात में प्रदर्शन आज

Wed, 09 Aug 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी में कथित तौर पर हिंदू बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने व धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के खिलाफ आज जिला सचिवालय के सामने हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धर्म रक्षा मंच के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठन भाग लेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष टेकचंद सैनी व महामंत्री धर्मपाल आर्य ने बताया कि जिले में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है और उसके कुछ असामाजिक तत्व लगातार जिले के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी में हिंदू बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाई गई तथा धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। इनके खिलाफ मंच द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सैनी ने बताया कि स्कूल के कुछ अध्यापकों ने हिंदू बच्चों के साथ जो काम किया है, वह बेहद निंदनीय है। मेवात का इतिहास रहा है कि यहां पर हिंदू और मुस्लिम आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रहते आ रहे है और एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये चीजें रास नहीं आ रही और वे लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिससे एक समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें