फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में महानदी हॉस्टल का शुल्क बढ़ाने पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र संघ का आरोप, शुल्क में तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने महानदी हॉस्टल का शुल्क बढ़ाने के खिलाफ डीन छात्र कार्यालय के बाहर शुक्रवार को विरोध जताया। छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि हॉस्टल का शुल्क तीन हजार रुपये से लेकर पांच हजार तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट भी 30 हजार रुपये तक कर दिया है। छात्र संघ की बात सुनने के लिए डीन छात्र कार्यालय में कोई कर्मी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि शुल्क बढ़ोतरी की मंजूरी को लेकर आईएचए की बैठक कब हुई और कैसे मंजूरी दी गई। बिना छात्र संघ को सूचित किए शुल्क बढ़ा दिया गया। सोमवार को दोबारा प्रशासन से इस संबंध में सवाल पूछा जाएगा। प्रशासन से मांग है कि महानदी हॉस्टल की मरम्मत कराई जाए। साथ ही हॉस्टल केवल विवाहित शोधार्थियों को आवंटित करने के प्रावधान को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें