पूर्वी दिल्ली। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जीटीबी अस्पताल की नर्सेज एसोसिएशन ने शुक्रवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ लगातार मरीजों और उनके परिजनों के बीच काम करता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त और प्रभावी व्यवस्था होना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की। ब्यूरो