sealing in defence colony
- फोटो : vivek nigam
करोल बाग के व्यापारी मंगलवार को हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग कर सीलिंग का विरोध करेंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के विजय प्रकाश जैन का कहना है कि सरकार की नीतियों के कारण व्यापारियों को एक परेशानी से छुटकारा मिलता है तो दूसरा गले की फांस बन जाता है। व्यापार बंद में खुल कर संगठन के लोग विरोध दर्ज करेंगे।
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा ने कहा कि पूरा हौजखास इलाके के व्यापारी सड़क पर धरना देंगे। हालांकि कू चा महाजनी के ज्वेलर्स ने इस व्यापार बंद में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। ज्वेलर्स का कहना है कि सीलिंग का विरोध तो करेंगे, लेकिन मार्केट बंद नहीं रखेंगे।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया की राजधानी के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। होलसेल रेडिमेड गारर्मेट डीलर एसोसिएशन गांधी नगर अशोक विहार के अध्यक्ष केके बल्ली ने कहा है कि विरोध-प्रदर्शन तो हम नहीं करेंगे, लेकिन दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे।
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल का कहना है कि सीलिंग अभियान के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में सौ से अधिक जगहों पर कटोरा मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। चांदनी चौक नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बाजार बंद का पूरी तरह से समर्थन करेंगे।
दुकान सील करते हुए कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दिनभर के दिल्ली व्यापार बंद के दौरान दिल्ली के व्यापारी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 6 जगह बड़े धरने करेंगे, जिनमें मुख्य धरना शहरी क्षेत्र में चौक हौजकाजी, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर। कमला नगर, मॉडल टाउन, राजौरी गार्डेन, साउथ एक्सटेंशन व कृष्णा नगर पर होंगे। विभिन्न मार्केट में व्यापारी सुबह विरोध मार्च भी निकलेंगे।
ये व्यापारियों की मांग
सरकार दिल्ली के व्यापार को सीलिंग से बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए। 31 दिसंबर 2017 तक दिल्ली में जहां है जैसा है के आधार पर एक एमनेस्टी स्कीम दी जाए।
351 सड़कों को दिल्ली सरकार तुरंत अधिसूचित करे। अतिरिक्त निर्माण पर फ्लोर एलिया रेशियो को बढ़ाया जाए। लोकल शॉपिंग सेंटर्स कमर्शियल दरों पर दिए गए थे इसलिए उनसे कन्वर्जन चार्ज लेना कहां तक उचित है।