फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Mon, 16 Jun 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक जगह है जिसका नाम तो आदर्श नगर है लेकिन यह सिर्फ नाम के लिए ही है। मौके पर जाने पर वहां हर ओर समस्याओं का सामना होता है।
विज्ञापन


मलेरना रोड पर पुरानी पुलिस चौकी के पास सोमवार को सैकड़ों लोग आदर्श नगर में फैली गंदगी, मुख्य सड़क पर गड्ढों व उनमें जमा पानी के विरोध में धरने पर बैठ गए।

लोगों का आरोप है कि गंदा पानी भरा रहने के कारण उनमें मलेरिया मच्छर पनप रहे हैं। नगर निगम दूषित पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। इससे मलेरिया एवं टाइफाइड एवं अन्य जल जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


धरने पर बैठे एडवोकेट होरीलाल शर्मा ने बताया कि पीने का पानी इतना दूषित है कि उसमे बदबू आती है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। नालियों की कोई व्यवस्था ही नहीं है। लेकिन नगर निगम का इस तरफ  ध्यान ही नहीं है।

क्षेत्र की जनता यहां नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। धरने पर बैठे लोगों ने पीने के साफ पानी की आपूर्ति, सफाई अभियान चलाने एवं नालियां बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेंद्र गोयल, भीम सिंह, राजकुमार गोयल, रमेश तोमर, विशाल, दीपक चौधरी, योगेश शर्मा एवं अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने कहा है कि यदि सप्ताह भर में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें