फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा, कई स्कूलों के बाहर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री ने कहा- होगी कार्रवाई

Tue, 09 Apr 2019 05:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्कूल के बाहर फीस बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर रोक के बावजूद निजी स्कूल अभिभावकों से बढ़ी फीस मांग रहे हैं। इस मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। राजधानी के विभिन्न इलाकों में कई स्कूलों के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उधर, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सरकार मनमानी फीस किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ने देगी। रोक के बावजूद फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


उधर, अलकनंदा स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में प्रदर्शन के 5वें दिन सैकड़ों अभिभावक शामिल हुए। स्कूल प्रशासन का कहना है कि सेंट जॉर्ज एक अल्पसंख्यक स्कूल है। इसे कहीं से कोई सहायता या फंड नहीं मिलता। स्कूल ने तीन साल से फीस भी नहीं बढ़ाई है। स्कूल 13 करोड़ के घाटे में है। फीस बढ़ाने पर भी स्कूल एक करोड़ के घाटे में रहेगा। स्कूल प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन करने वालों में बाहरी लोग ज्यादा हैं। स्कूल प्रशासन अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने की बात कह रहा है।

दूसरी ओर,ं कैलाश कॉलोनी स्थित एक स्कूल में अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में अपने बच्चों को भेजा ही नहीं। नया सत्र शुरू होते ही स्कूल ने बढ़ी फीस और एरियर चुकाने को कहा है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने एक-दूसरे से अपील की थी कि वह बच्चों को स्कूल न भेजें। अभिभावकों के अनुसार, स्कूल ने 15 फीसदी फीस बढ़ाकर 24 हजार रुपये एरियर देने को कहा था। अभिभावक मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगे, लेकिन फिलहाल फीस का भुगतान नहीं करेंगे। इधर, पूर्वी दिल्ली स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल के बाहर अभिभावकों के साथ-साथ बच्चे भी प्रदर्शन करते नजर आए। ऐसे ही प्रदर्शन कैलाश कॉलोनी, पंजाबी बाग व मॉडल टाउन में स्कूलों के बाहर हुए। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने सोमवार को फीस बढ़ोतरी पर लगाई रोक को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। स्कूल तब तक बढ़ी फीस नहीं ले सकते। इधर, अभिभावक संघ के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं कि स्कूल अभिभावकों पर बढ़ी फीस और एरियर जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।

निजी स्कूल की फीस बढ़ोतरी पर दिल्ली हाईकोर्ट का स्टे जारी है। दिल्ली में लोगों ने ईमानदार सरकार चुनी है, जो किसी भी कीमत पर स्कूलों को मनमानी फीस नहीं बढ़ाने देगी।
विज्ञापन

- मनीष सिसोदिया, शिक्षा मंत्री दिल्ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें