नई दिल्ली। उत्तराखंड में अनुसूचित जातियों पर बढ़ते अत्याचार और केतन लाल की हत्या के विरोध में पांच जुलाई को उत्तराखंड शिल्पकार चेतना मंच जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। मंच के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड शिल्पकार चेतना मंच ने सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से प्रदर्शन में शामिल होकर न्याय की इस मांग का समर्थन करने की अपील की है। संवाद