फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेक्टर-10 के मुख्य बाजार में गंदगी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-10 मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था न होने की वजह से लोग परेशान हैं। बाजार में नालों की सफाई के बाद निकाली गई गंदगी और कीचड़ कई दिनों से सड़क किनारे पड़ी है। वहीं, कुछ जगहों पर नालों के ढक्कन खुले होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदार मयंक ने बताया कि नाले की सफाई तो हुई, लेकिन गंदगी नहीं उठाई गई। अन्य व्यापारी सुनील ने बताया कि बाजार में रोज हजारों लोग आते हैं। खुले नाले और गंदगी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासी अजित ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें