फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: सड़क पर उतरे वुडस्टाक सोसाइटी में रहने वाले लोग,  बेसमेंट और लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर किया हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 10:09 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा वुडस्टाक सोसाइटी के निवासियों ने बेसमेंट में पानी भरने और लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही के खिलाफ बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने सड़क जाम रोककर मंगलवार को बैठक का आश्वासन दिया, अन्यथा निवासी दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कासा वुडस्टाक सोसाइटी में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 स्थित कासा वुडस्टाक सोसाइटी के लोगों ने सोमवार शाम को बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को सड़क जाम करने से रोका। लोगों का आरोप है कि बेसमेंट की हालत खराब है। इसके साथ ही लिफ्ट के रखरखाव में भी लापरवाही बरती जा रही है। 

विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले कुलदीप और गोविंद ने बताया कि मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल रही है। सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन की ओर से 3.10 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से रखरखाव शुल्क लिए जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी सोसाइटी में लोगों की सुविधाओं में कटौती की जा रही है। नौ महीने से लिफ्ट का एएमसी नहीं कराया गया है, जिसके कारण उनकी स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं, सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरा हुआ है। एसटीपी ठीक से कार्य नहीं करता है। बिल्डर प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन  समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है। र

विवार को भी निवासियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने बिल्डर प्रबंधन से सोमवार को बैठक करने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा न होने पर सोसाइटी के सभी निवासी सोमवार शाम को दोबारा से परिसर में एकत्रित हुए और उन्होंने बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध हंगामा किया। अब लोगों का कहना है कि मंगलवार को बिल्डर के साथ लोगों की बैठक नहीं हुई तो वह दोबारा से सड़क पर उतरकर रोड जाम करते हुए प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें