फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंची 'खाकी', ऐसी सर्विस हुई ऑफर; पांच महिला पकड़ी गईं, ये सामान बरामद

Sun, 14 Jun 2026 09:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पहाड़गंज के देशबंधु गुप्ता सड़क पर स्पा से जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया। नकली ग्राहक भेजकर मैनेजर सावेद अली को गिरफ्तार किया गया। पांच महिलाओं को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
देह व्यापार पकड़ा गया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र स्थित देशबंधु गुप्ता रोड एरिया में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो फौरन एक टीम का गठन कर नकली ग्राहक भेजा गया। बाद में नकली ग्राहक बनकर अंदर गए सिपाही ने टीम को इशारा किया तो वहां छापेमारी की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से स्पा के मैनेजर-ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान सावेद अली उर्फ शाबिर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब 4200 रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। स्पा सेंटर से पांच महिलाओं को अनैतिक कार्य करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को 13 जून को खबर मिली कि डीबीजी रोड स्थित एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाया जा रहा है। खबर मिलने के बाद तुरंत एक टीम का गठन किया गया। सिपाही ललित को सादे कपड़ों में नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। 

इस बीच बातचीत के दौरान स्पा सेंटर के लोगों ने ललित से शारीरिक संबंध बनाने की बात की। बातचीत के बाद सौदा 1800 रुपये में तय हो गया। ललित ने आरोपियों को रुपये सौंप दिए। इसके बाद उसने बाहर इंतजार कर रही अपनी टीम को इशारा कर दिया। टीम ने अचानक वहां पर छापेमारी की। अंदर से सावेद अली को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्पा सेंटर में पांच महिलाएं मिलीं। इन सभी को लालच देकर इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद इनको शेल्टर होम में भेज दिया। पकड़े गए आरोपी सावेद ने बताया कि वह पिछले काफी समय से देहव्यापार का धंधा कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें