फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, एनएचएआई को सौंपने की मांग
विज्ञापन

राजमार्ग बना तो दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिलेगा नया हाई स्पीड कॉरिडोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली की 8.8 किलोमीटर लंबी मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार ने केंद्र के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल करने का अनुरोध किया है। सरकार का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर यह मार्ग दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर का रणनीतिक संपर्क मार्ग है। करीब 8.8 किलोमीटर लंबा यह मार्ग छतरपुर मेट्रो स्टेशन के निकट महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ता है। इस सड़क का प्रतिदिन बड़ी संख्या में अंतरराज्यीय वाहन उपयोग करते हैं, जिससे इसे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार सड़क एनएचएआई के अधीन आने के बाद इसके चौड़ीकरण, क्षमता विस्तार और आधुनिक मानकों के अनुरूप विकास का रास्ता खुलेगा। सरकार का दावा है कि इससे दक्षिण दिल्ली और एनसीआर के बीच यातायात सुगम होगा तथा महरौली-गुरुग्राम रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यूटीपेक पहले ही दे चुका है सहमति
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि 27 सितंबर 2023 को यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीपेक) की 68वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में मांडी रोड के चौड़ीकरण और समग्र विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया जा चुका है। अब राज्य सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और एनएचएआई को जिम्मेदारी सौंपने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें