दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में करोड़ों की प्रॉपर्टी के एक मामले में एक शख्स को पांच लोगों ने प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर करोड़ों का चूना लगा दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने 18 अगस्त को ज्योतिनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी।
शाहदरा की कैलाश कॉलोनी को रहने वाले विकास भारद्वाज ने पांच लोगों देवेंद्र शर्मा, सुशील लूथरा, डीएन गुप्ता, दर्शन सिंह और अनुराधा चौधरी के खिलाफ झूठे द्स्तावेजों के माध्यम से करोड़ों के हेरफेर का मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित विकास भारद्वाज ने पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि चारो आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर उन्हें 1 करोड़ तीस लाख की एक प्रॉपर्टी बेची थी, लेकिन बेची गई प्रॉपर्टी के सारे कगजात फर्जी निकले।
विकास के मुताबिक उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आरोपियों को 50 लाख का एक फ्लैट 40 लाख कैश और 40 लाख का चैक दिया था, लेकिन उनके साथ धोखा करते हुए उन्हें फर्जी दस्तावेज थमा दिए गए। जब उन्हें इस मामले का पता चला तो उन्होंने ज्योतिनगर थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विकास भारद्वाज के मुताबिक आरोपियों में शामिल अनुराधा चौधरी दिल्ली के पूर्व सीएम की पुत्रवधु है जिस वजह से पुलिस मामले पर कार्रवाई नहीं कर रही है।