फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: होटल ली मेरिडियन की 12वीं मंजिल से कूदकर प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान, परिवार में अब सिर्फ पत्नी जीवित

Sun, 04 Jan 2026 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि परविंदर सिंह जुनेजा पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। काम छोड़ने के बाद वह मानसिक तनाव में थे। 
विज्ञापन
होटल ली मेरिडियन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित होटल ली मेरिडियन की 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर रविवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त लाजपत नगर निवासी 45 साल के परविंदर सिंह जुनेजा के रूप में हुई है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि वह डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11.40 बजे पुलिस को होटल ली मेरिडियन ऊपर की मंजिल से एक शख्स के छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के लॉबी में एक शख्स को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के पास से बरामद दस्तावेज के जरिए उनकी पहचान लाजपत नगर निवासी परविंदर सिंह के रूप में हुई। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क कर उनको घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने जांच के बताया कि परविंदर सिंह जुनेजा होटल में सामान्य तरीके से दाखिल हुए थे। उसके बाद वह होटल की 12वीं मंजिल पर पहुंचकर अचानक लॉबी में छलांग लगा दी। परिवार वालों से पूछताछ में यह बात सामने आया है कि मृतक पिछले कई साल से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज चल रहा था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि परविंदर सिंह जुनेजा पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। काम छोड़ने के बाद वह मानसिक तनाव में थे। परिवार में सिर्फ पत्नी हैं। नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें