फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को तय समय व प्रभावी तरीके से करें पूरा : अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुई सरकारी आश्वासन समिति ने की समीक्षा बैठक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में शुक्रवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान गृह, कारागार, खाद्य एवं रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म आदि विभागों के कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में समिति के निर्धारित 11 बिंदुओं पर विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
गृह विभाग की समीक्षा के दौरान अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कड़ी कार्रवाई लगातार की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित गश्त कर रहा है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिला कारागार में नवीन जेल मैनुअल-2022 के अनुसार व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

241 मामलों में 92.79 रुपये की राजस्व वसूली
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की 361 उचित दर की दुकानों पर एफसीआई डिपो से सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट इमेजरी की मदद से निगरानी की जा रही है। मौजूदा वित्तीय में फरवरी तक 241 मामलों में कार्रवाई करते हुए 92.79 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में दुर्घटना पीड़ितों के उपचार के लिए सी-आर्म मशीन उपलब्ध है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में विधायक राम खिलाड़ी सिंह, मोहम्मद फहीम इरफान, केतकी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीसीपी अशोक निम, अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें