फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राजनाथ से की गई अपील

Tue, 27 Nov 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jack Dorsey - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हाल ही में विवादित पोस्टर को लेकर सुर्खियों में आए सोशल मीडिया ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। सोमवार को प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फाउंडेशन ने सीईओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है। दरअसल, पिछले दिनों भारत यात्रा पर आए सीईओ डोरसी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को लेकर खासा चर्चा में रहे। उनके हाथ में दिख रहे एक बोर्ड में लिखा है ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता खत्म करो’। 

विज्ञापन


फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आरपी पाराशर ने ट्विटर से इसकी शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी। उनकी शिकायत पर ट्विटर ने कहा है कि पोस्टर सीईओ डोरसी को किसी ने भेंट किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद 21 नवंबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सख्त कार्रवाई करने की घोषणा की थी। लेकिन, फाउंडेशन की मानें तो अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। यही वजह है कि अब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें