क्या है परेशानी
फीडर बस के बिना रिंग रेल को पुनर्जीवित करना बेहद ही मुश्किल साबित हो रहा है। रिंग रेल के स्टेशन तक पहुंचना यात्रियों के लिए कठिन, अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। रिंग रेल चलाना लगातार घाटे का सौदा साबित हो रहा है। मालगाड़ियों से भरपाई हो रही है।
रिंग रेलवे पर स्थित 21 स्टेशन
दक्षिणी दिल्ली के स्टेशन- लाजपत नगर, सेवा नगर, लोधी कॉलोनी, सरोजनी नगर हॉल्ट, सफदरजंग, चाणक्यपुरी हॉल्ट, सरदार पटेल मार्ग हॉल्ट, बरार स्क्वायर, दिल्ली इंद्रलोक हॉल्ट, नारायणा विहार हॉल्ट, कृति नगर हॉल्ट, नारायणा विहार हॉल्ट।
उत्तरी दिल्ली वाले स्टेशन- निजामुद्दीन, प्रगति मैदान, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली, सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंद पूरी, दया बस्ती और शकूरबस्ती।
लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल सिस्टम पर जोर है। मेट्रो, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड से जोड़ने की कोशिश हो रही है। रिंग रेल नेटवर्क पर पड़ने वाले नौ स्टेशन मेट्रो से कनेक्ट हैं, कुछ पास में है। अन्य स्टेशनों को भी इससे जोड़ दिया जाए तो यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
मेट्रो से जुड़े रिंग रेल के स्टेशन
- दिल्ली सराय रोहिल्ला, सदर बाजार मेट्रो के रेड लाइन पर है।
- नई दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन व एयरपोर्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है
- प्रगति मैदान रेलवे स्टेशन मेट्रो के ब्लू लाइन से जुड़ा है।
- हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन मेट्रो के पिंक लाइन से जुड़ा है।
- लाजपत नगर स्टेशन पिंक लाइन व वायलेट लाइन
- पटेल नगर रेलवे स्टेशन मेट्रो के ग्रीन लाइन से जुड़ा है।
- कीर्ति नगर स्टेशन मेट्रो के ब्लू लाइन व ग्रीन लाइन से जुड़ा है।
- नारायणा विहार रेलवे स्टेशन मेट्रो के पिंक लाइन पर है।