दिल्ली-एनसीआर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो की सुविधा शुक्रवार सुबह पीक आवर में ही करीब घंटेभर तक प्रभावित रहीं। मेट्रो की कई लाइनों से सिग्नल सिस्टम ठप होने की बात सामने आई।
जिन लाइनों पर यह समस्या आई उनमें वॉयलेट लाइन, आईटीओ-फरीदाबाद रूट और सरिता विहार जाने वाली लाइन है। खबर है कि वॉयलेट लाइन पर सिग्नल सिस्टम ठप होने से यात्री मंडी हाउस पर ट्रेन नहीं बदल पाए और उन्हें इसके लिए राजीव चौक तक जाना पड़ा।
वहीं सरिता विहार पर सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग समस्या आने की वजह से सुबह 8 से 9 के बीच यहां ट्रेनें मैनुअली चलाई गईं। 9 बजे इस समस्या का समाधान कर लिया जिसके बाद ट्रेनें अपने नॉर्मल शिड्यूल से चलने लगीं।
वहीं आईटीओ-फरीदाबाद रूट पर सेंट्रलाइज सिस्टम ठप होने की वजह से भी ट्रेनें देरी से चलीं और व्यवस्था को मैनुअली हैंडल किया गया लेकिन बाद यह ठीक हो गई।