फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की सरकारः कौन होंगे मंत्री?

Tue, 24 Dec 2013 04:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी को जनता से मिल रहे जवाबों के बाद लगता है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में केजरीवाल की सबसे बड़ी मुश्किल होगी दिल्ली की जनता के भरोसे पर खरा उतरना। अपने वादों और ईमानदारी के बूते अपने पहले चुनाव में 28 सीट लाने वाली आप पार्टी के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द होगा अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करना।
विज्ञापन


वादा तेरा वादाः 7 वादे पूरे कर पाएंगे केजरीवाल?

आप के चुने हुए 28 विधायकों में कई लोगों के पास काम को कोई अनुभव नहीं है तो कई ने छोटे मोटे काम ही किए हैं। ऐसे में आप पार्टी अपनी पहली सरकार में किन-किन लोगों पर अपना दांव चलेगी।

अरविंद केजरीवाल के पास मनीष सिसोदिया के रूप में भरोसेमंद और अनुभवी शख्सियत मौजूद है, जिनका मंत्रिमंडल में शामिल होना लाजिमी है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है केजरीवाल महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए अपने 28 में से तीन महिला विधायकों में से किसी एक को मंत्रिमंडल में जरूर जगह देंगे। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से केवल तीन महिला विधायक इस बार चुनकर आए हैं, जिनमें तीनों आप पार्टी के ही विधायक हैं।
विज्ञापन


अनुभवी विधायकों को मिल सकता है चांस
दिल्ली कैंट से चुने गए सुरेंद्र सिंह हों या फिर तिमारपुर के विधायक हरीश खन्ना या फिर रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग, इन सबमें से किसी एक को मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिल सकती है। सुरेंद्र सिंह मुंबई हमले के दौरान आतंकियों से लड़ने वाली टीम में शामिल थे। साथ ही उन्होंने कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी भागीदारी दी थी। वहीं हरीश खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन डूटा के सदस्य हैं। रोहिणी के युवा विधायक राजेश गर्ग डीयू में स्टूडेंट लीडर रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी चाहेगी कि किसी युवा चेहरे को शामिल कर जनता को उत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन


ये पार्टी के 28 विधायक
विधायक----------------------क्षेत्र
अरविंद केजरीवाल-------------नई दिल्ली
मनीष सिसोदिया-------------पटपड़गंज
अशोक कुमार-----------------अंबेडकर नगर
संजीव झा------------------- बुराड़ी
सुरेंद्र सिंह-------------------दिल्ली कैंट
देवली-------------------प्रकाश
ग्रेटर कैलाश-------------------सौरभ भारद्वाज
हरि नगर-------------------जगदीप सिंह
जंगपुरा-------------------मनिंदर सिंह धीर
करोल बाग-------------------विशेष रावी
कस्तूरबा नगर-------------------मदन लाल
कोंडली-------------------मनोज कुमार
लक्ष्मी नगर-------------------विनोद कुमार बिन्नी
मादीपुर-------------------गिरीश सोनी
मालवीय नगर-------------------सोमनाथ भारती
मंगोलपुरी-------------------राखी बिरला
मॉडल टाउन-------------------अखिलेश पति त्रिपाठी
पटेल नगर-------------------वीना आनंद
रोहिणी-------------------राजेश गर्ग
सदर बाजार-------------------सोम दत्त
संगम विहार-------------------दिनेश मोहनिया
सीमा पुरी-------------------धमेंद्र सिंह
शकूर बस्ती-------------------सत्येंद्र कुमार जैन
शालीमार बाग-------------------बंदना कुमारी
तिलक नगर-------------------जरनैल सिंह
तिमारपुर-------------------हरीश खन्ना
त्रिलोकपुरी-------------------राजू
विकासप़ुरी-------------------महेंद्र यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें