फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: शीला दीक्षित की मेट्रो से आती तो 10 मिनट में आपके सामने होती : प्रियंका गांधी

Thu, 06 Feb 2020 09:28 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली चुनाव 2020: priyanka gandhi - फोटो : twitter
मैं ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से लेट हुई, इसके लिए माफी। अगर शीला दीक्षित की मेट्रो से पहुंचती तो 10 मिनट में आपके सामने होती। दिल्ली देश का दिल है। यहां देश के सभी राज्यों से लोग आते हैं, लेकिन यहां न सड़क ठीक है, न फ्लाईओवर और न ही पानी। केंद्र और दिल्ली सरकार ने पांच वर्षों में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसे याद किया जा सके। 

दिल्ली चुनाव में प्रियंका गांधी लगातर सभाएं कर रही हैं। उस दौरान वह भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। दिल्ली में सिर्फ शीला सरकार ने ही काम किया है।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
प्रियंका ने कहा कि शीला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं दिल्लीवासी। इसलिए वोट समझदारी से करें और कांग्रेस को ही समर्थन दें जो दिल्ली की बेहतरी के लिए आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। झूठे वादे करने वालों से बचें। हौजकाजी में आसपास के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने ये बातें कहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Gandhi - फोटो : ANI
उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा रोकने के लिए हिंसा का प्रयोग किया जा रहा है। बढ़ते सियासी पारे के बीच प्रियंका गांधी ने अजान सुनते ही अपना संबोधन रोक दिया। फिर थोड़ी देर बाद दोबारा उन्होंने क्षेत्रवासियों में कौमी एकता की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। उन्होंने मौजूदा सरकार को देश में अशांति और हिंसा के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि अब तो नारे भी बदल गए हैं। युवा हूं, एक सपना है। आराम, हराम है लेकिन अब तो नारे बदल गए हैं, जिससे हिंसा और नफरत फैलती है।

4 of 5
Priyanka Gandhi at Ramleela maidan - फोटो : Social Media
दिल्ली सरकार ने शीला मॉडल की मॉडलिंग की 

प्रियंका ने शीला दीक्षित के विकास के मॉडल को याद दिलाते हुए कहा कि सरकारों ने मॉडलिंग कर दी। इस मौके पर रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर साल 36 तो आप ने सालाना 6 स्कूल बनवाए, कांग्रेस ने 21 अस्पताल बनाएं, आप ने कुछ नहीं बनवाया। 22 हजार बेड कांग्रेस ने जबकि आप ने 3000, मेडिकल डिस्पेंसरी का नाम बदल दिया, वहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने 5000 किलोमीटर से अधिक दायरे में सड़कें बनवाईं, आप ने सड़क नहीं बनवाई। मेट्रो कांग्रेस ने बनवाई। अनधिकृत कॉलोनियों के लिए कार्य भी कांग्रेस कार्यकाल में ही किए गए। प्रियंका गांधी बल्लीमारान में हारुण यूसुफ, चांदनी चौक से अलका लांबा तो मटिया महल से प्रत्याशी मिर्जा जावेद के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें