फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा-'पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है'

Sun, 29 Sep 2019 12:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया है, और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है।
विज्ञापन


कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।

कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था। चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें