फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा- आंदोलन कर रहे किसानों के लिए इस्तेमाल हो रहे शब्द पाप है

Mon, 28 Dec 2020 02:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अन्नदाताओं की आवाज सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए।
विज्ञापन

 
किसानों की आवाज सुननी चाहिए

उन्होंने कहा कि यह कहना एकदम गलत है कि यह आंदोलन राजनीतिक साजिश है। जिस तरह के शब्द ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वो पाप है। किसान का बेटा सीमा पर खड़ा है। किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार किसानों के प्रति जवाबदेह है। किसानों से बातचीत करनी चाहिए। उनकी आवाज सुननी चाहिए और कानूनों को वापस लेना चाहिए।

राहुल गांधी कर रहे राजनीति- नड्डा

वहीं इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए एक भाषण का पुराना वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर वह  ‘राजनीति’ कर रहे हैं। एक मिनट और सात सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए उन्हें उत्पादों को सीधे कारखानों में बेचने की आवश्यकता की पैरवी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें