फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: नियम खत्म होते ही शुरू हो गई निजी बस संचालकों की मनमानी, छतों पर बैठा रहे यात्री, अधिकारी बेखबर

Sun, 09 Aug 2020 11:56 AM IST
प्राची प्रियम अनूप पाराशर, पलवल
विज्ञापन
बसों में लोगों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन निगम द्वारा बसों में सवारियों की संख्या सीमित होने का नियम खत्म होते ही निजी बस संचालकों की मनमानी शुरू हो गई है। हालात ये हैं कि जितनी सवारियां बसों के अंदर बैठी हुई हैं, उतने ही लोग छतों के ऊपर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सवारियों को सामान की तरह भरकर ले जा रही बसों को देखकर यह नहीं लगता कि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप है। वहीं, रोडवेज बसों में भी कोरोना से बचाव के संबंध में कोई खास इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। 

अधिक सवारियां भरकर चल रही बसें न सिर्फ लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, बल्कि नियमों की धज्जियां भी उड़ा रही हैं। इस ओर संबंधित विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा परिवहन निगम ने कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान बसें बंद कर दी थी, लेकिन करीब एक महीने पहले 30 सवारियों के साथ बस चलाने की अनुमति दी गई। 

इसके साथ ही सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के निर्देश भी दिए गए थे। अब तीन दिन पहले हरियाणा सरकार की तरफ से सीमित सवारियों को बैठाने का नियम खत्म कर दिया गया। इसके बाद से निजी बस संचालकों ने बसों के ऊपर भी सवारियां बैठानी शुरू कर दी हैं।

जिले में चल रहीं 55 बसें
हरियाणा परिवहन निगम की पलवल जिले में कुल 100 बसें हैं। इनमें से 55 बसें ही लोकल रूटों के अलावा पलवल-सोहना, गुरुग्राम, रेवाड़ी, स्याणा, महेंद्रगढ़, आगरा, मथुरा, हथीन, उटावड़, हसनपुर, बल्लभगढ़, बदरपुर बॉर्डर तक चल रही हैं। 

लंबी रूटों पर केवल जयपुर के लिए ही बसें चलाई रही हैं। सवारियों के हिसाब से देखा जाए तो पलवल में 55 बसें काफी कम हैं। इसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं।

विज्ञापन

बिना मास्क लगाए कर रहे यात्रा 
कोरोना महामारी का डर अब लोगों में बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। लोग बसों की छतों पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। निजी बसों में यात्रा करने वाले अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क नहीं होते हैं। इससे कोरोना फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। लेकिन, इसकी परवाह न तो निजी बस संचालकों को है और न ही हरियाणा परिवहन निगम के अधिकारियों को।

यदि कोई निजी बस संचालक क्षमता से अधिक और छतों पर यात्रियों को बैठा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
-हाकिम अली, डिपो इंचार्ज पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें