फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस को बना दिया सरकारी, ऐसे खुलेआम दिया जा रहा यात्रियों को धोखा

Tue, 06 Sep 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेवात से गुड़गांव आते समय हरियाणा रोडवेज के बस की रंग की एक प्राइवेट बस को पकड़कर आरटीए को उसे जब्त करने के आदेश दिए। परिवहन मंत्री ने बताया कि सोमवार को वह मेवात से गुड़गांव की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव भोंडसी के नजदीक पहुंचे तो प्राइवेट बस संख्या एचआर 55 वाई-5530 आ रही थी। बस को देखकर कुछ शक हुआ। बस पर हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों की तरह रंग रोगन किया गया था।

मंत्री ने बताया कि बस को रुकवाकर जानकारी ली गई तो पता चला कि बस प्राइवेट है। इस मामले में आरटीए सचिव को कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलने दिए जाएंगे अवैध वाहन 

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह भी व्यक्तिगत रूप से भी औचक निरीक्षण करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचाएंगे।

रोडवेज बसें होगीं सुविधाओं से लैस
मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल संज्ञान ले चुके हैं। उनके दिशा-निर्देश के अनुसार, रोडवेज विभाग को चुस्त-दुरुस्त कर आधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें