फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जेल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Sat, 17 Aug 2019 05:37 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीडियो वायरल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

कैदियों के बनाए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले सामने आए हैं। वीडियो तिहाड़ और मंडोली जेल के बताए जा रहे हैं। जेल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वीडियो कहीं अन्य स्थान पर बनाकर तिहाड़ का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को बैरक में फिल्माया गया है। जिसमें कुछ कैदी भजन गाते नजर आ रहे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि वीडियो पुराने लग रहे हैं। कुछ दिन पहले मंडोली जेल का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक कैदी बैरक में अपनी रसोई दिखा रहा है। तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिदेशक राजकुमार का कहना है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाए गए हैं, इसकी जांच की जा रही है।

हाल के दिनों में तिहाड़ जेल में कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जेल में कैदियों के पास मोबाइल पहुंचाए जा रहे हैं। हालांकि जेल में जैमर भी लगा है लेकिन अत्याधुनिक मोबाइल के जेल में आने से जैमर कारगर साबित नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें