रोहिणी अदालत में विचाराधीन कैदी विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान पूछताछ में आरोपियों ने विनोद की हत्या करवाने की बात कबूल कर ली है।
हालांकि, पुलिस कारणों का खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वारदात को तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवानिया के इशारे पर अंजाम दिया गया। पूछताछ में यह भी पता चला है कि हत्या नीरज के विरोधी गुट के बदमाश की करनी थी, गलती से विनोद की हत्या कर दी गई।
अमर उजाला ने घटना वाले ही दिन संदेह जता दिया था कि विनोद कहीं गलत पहचान की वजह से तो नहीं मारा गया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रवीण चहर और विक्रम सहरावत के रूप में हुई है। इस मामले में गोली चलाने वाले अब्दुल खान ने घटना के समय ही सरेंडर कर दिया था।