आम आदमी पार्टी ने दी प्रतिक्रिया
विजय नायर आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी हैं। वे पूर्व में पंजाब में संचार रणनीतियां विकसित करने और उन्हें लागू करने का काम देख रहे थे और अभी गुजरात में यही जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका आबकारी नीति से कोई संबंध नहीं है। आश्चर्यजनक रूप से उन्हें अभी आबकारी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
आप ने कहा कि पिछले महीने नायर के घर पर दो बार छापेमारी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। यह आम आदमी पार्टी को खत्म करने और गुजरात में पार्टी के अभियान को रोकने के लिए भाजपा का प्रयास है। हम भाजपा द्वारा अपनाए गए इन असंवैधानिक और अवैध तरीकों की कड़ी निंदा करते हैं। विजय नायर और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ सभी आरोप गलत और पूरी तरह आधारहीन हैं। विजय नायर को कुछ दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनपर मनीष सिसोदिया का नाम लेने का दवाब डाला गया। मना करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी गई।