फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 Nov 2019 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रोहिणी जेल में डकैती के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


वहीं जेल प्रशासन ने परिवार वालों के आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि कैदी को सीने में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मृत कैदी की पहचान हनी शर्मा (28) के रूप में हुई है। परिवार में मां और छोटा भाई हिमांशु शर्मा है। हनी शर्मा के मामा रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले साल निहाल विहार थाना पुलिस ने हनी को उसके दोस्त शिवम व अन्य आरोपियों के साथ डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत से उसे छह साल की सजा मिली थी। वह रोहिणी जेल में सजा काट रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, वह जेल में मुंशी व कंप्यूटर का काम करता था। परिवार वालों का आरोप है कि हनी को जहर देकर मारा गया है। उनका कहना है कि हन्नी को कोई बीमारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें