फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के मजाक से सन्न हुई महिला प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक युवक ने प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल से पांच लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित के मना करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और मैसेज करके बम से उड़ा देने की धमकी दी।
विज्ञापन


शालीमार बाग थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को रविवार रात सिंघल गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विकास मिश्रा (35) के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह मजाक में फोन कर रहा था।  

पुलिस के अनुसार रजनी कोहली (42) सपरिवार सेक्रेट्री गार्डन में रहती हैं। वह एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। गत 21 मार्च को रजनी ने शालीमार बाग थाने में एक शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि कुछ दिन से एक युवक उसे धमकी भरा फोन कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपी उससे पांच लाख की रंगदारी मांग रहा है। रुपये देने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। पहले तो वह इसे मजाक समझ रही थी लेकिन गत 20 मार्च को उसके पास आरोपी का मैसेज आया।
विज्ञापन

लड़के ने क्या लिखा था मैसेज में

जिसमें लिखा हुआ है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर बम से उड़ा दिया जाएगा। शालीमार बाग थाना पुलिस ने रजनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि प्रिंसिपल को चार अलग-अलग नंबर से धमकी दी गई हैं।

पुलिस ने उन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, जिससे प्रिंसिपल को धमकी भरे कॉल किए जाते थे। रविवार रात एक मोबाइल का लोकेशन शालीमार बाग के सिंघल गांव में आया। पुलिस ने वहां पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया। युवक की पहचान विकास के रूप में हुई।

जिस नंबर से विकास ने फोन किया था वह नंबर उसके जीजा का था। युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह मजाक में धमकी दे रहा था। उसे लग रहा था कि पैसे मिले तो ठीक नहीं तो कुछ नहीं होगा। पुलिस ने बताया कि मूलत: दरभंगा बिहार का रहने वाला विकास यहां अपने जीजा के साथ रहता है और बेलदारी का काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें