सेक्टर सात स्थित सरकारी स्कूल खेल मैदान में रविवार को आयोजित ध्यानचंद हॉकी मेमोरियल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए।
डे नाइट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच प्रिंस हॉकी क्लब ए एवं प्रिंस हॉकी क्लब बी के बीच खेला गया जिसमें ए टीम ने मैच 4-0 से जीत लिया। पचास मिनट के इस मैच में ए टीम ने बी टीम को हावी नहीं होने दिया।
जिला हॉकी संघ के प्रधान राजेश डागर ने बताया कि बारिश की वजह से प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों को स्थगित करना पड़ा।
प्रिंस हॉकी क्लब ए ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। सोनीपत एवं जामिया विश्वविद्यालय के बीच चल रहे मैच में सोनीपत की टीम ने बढ़त बना ली।