फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नोएडा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Mon, 09 Jul 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेक्टर-81 स्थित सैमसंग की नई यूनिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे या फिर सड़क मार्ग से इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सड़क मार्ग के लिए अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन


पीएम का काफिला बेरोकटोक आयोजन स्थल तक पहुंच सके, इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सड़क मार्ग से पीएम के नोएडा आने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 

रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पीएम हैलीकॉप्टर से नोएडा आ सकते हैं जबकि सड़क मार्ग से वापस दिल्ली रवाना होंगे। सैमसंग परिसर में ही हैलीपेड तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने दोनों ही विकल्पों को ध्यान में रखकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक शहर के कई रास्ते बंद रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। 
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड व एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। डीएनडी फ्लाईवे की ओर से नोएडा, मयूर विहार, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को एनएच-24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। 

यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, परी चौक से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के रास्ते डीएनडी से दिल्ली को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें