फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में महिला के साथ पंडित ने की गंदी हरकत

Fri, 15 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में मंदिर गई महिला से पूजारी ने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर पूजारी और उसके परिवार ने महिला को बुरी तरह पीट दिया गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर आरोपी पंडित समेत परिवार के लोगो को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे है।  जानकारी के मुताबिक मदनपुरी गली नंबर एक में रहने वाली महिला मंगलवार शाम को पड़ोस में ही बने मंदिर में पूजा के लिए गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां तैनात पूजारी विनोद ने कुछ महीने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की थी इसे लेकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। मंगलवार को महिला के मंदिर आने पर पूजारी ने उसे केस वापिस लेने की बात कहते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

अधमरी हालत में मंदिर से बाहर आई महिला

इस पर महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक शोरशराबा सुनकर पंडित के परिवार के सदस्य भी यहां पहुंच गए और उन्होंने मिलकर महिला के साथ मारपिटाई शुरू कर दी।

महिला को इतनी बुरी तरह तरह से पीटा की वह अधमरी हालत में मंदिर से बाहर निकलकर आई। शोर  सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पंडित परिवार की दबंगई से गुस्साए लोगों ने मदनपुरी रोड को जाम कर दिया।

लोगों के हंगामे और जाम की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल लाया गया।

दूसरी ओर लोगों ने आरोपी पंडित समेत अन्य परिवार के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों से रास्ता खुलवाने की बात कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें