फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire News: मंदिर में लगी आग की वजह से पुजारी की दम घुटने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Feb 2025 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रेम नगर के अगर नगर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात आग लगने से पुजारी की दम घुटने से मौत हो गई। मृत पुजारी की पहचान बनवारी लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दम घुटने से पुजारी की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर के अगर नगर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात आग लगने से पुजारी की दम घुटने से मौत हो गई। मृत पुजारी की पहचान बनवारी लाल के रूप में हुई है। घटना में वह कमरे में सो रहे थे। घटना की जानकारी देर रात दो बजे पड़ोसियों को हुई और उनलोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के दौरान अचेत पुजारी को कमरे से बाहर निकाल कर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। प्रेम नगर थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें