फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सूर्य मंदिर में आग लगने से पुजारी की झुलसकर मौत, हीटर के संपर्क में रजाई आने की आशंका

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सूर्य मंदिर में आग लगने से 65 साल के पंडित की झुलसकर मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि वह मंदिर में बने कमरे में बिस्तर के पास हीटर जलाकर सो रहे थे। 
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार देर रात सूर्य मंदिर में आग लगने से 65 साल के पंडित की झुलसकर मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि वह मंदिर में बने कमरे में बिस्तर के पास हीटर जलाकर सो रहे थे। चादर या फिर रजाई के हीटर के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों ने किसी तरह का कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त बनवारी लाल शर्मा के रूप में हुई है। बनवारी लाल प्रेम नगर स्थित सूर्य मंदिर में बने कमरे में रहते थे। उनके दो बेटे हैं, जो अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसी इलाके में रहते हैं। परिवार वाले उन्हें खाना देकर चले जाते थे। पड़ोसियों ने शुक्रवार रात करीब दो बजे मंदिर से धुआं निकलते हुए देखा। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग के अलावा परिवार वालों को दी। 

मंदिर का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों की मदद से पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। अंदर पुजारी बिस्तर पर झुलसी हालत में पड़े थे। पुलिस तुरंत उन्हें अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें