फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: घर और दुकानों की कीमतें बढ़ीं, ग्रुप हाउसिंग की जमीन की दरों में सबसे ज्यादा 33 फीसदी तक का इजाफा

Tue, 21 Feb 2023 04:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा

सार

संपित्तयों की दरें अधिकतम 7610 रुपये प्रति वर्गमीटर तक दाम बढ़ाई गईं हैं। सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग की जमीन की दरों में 33 फीसदी का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में घर बनाना और दुकान खोलना महंगा हो गया है। सोमवार को लखनऊ में हुई यीडा की 76वीं बोर्ड बैठक में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक समेत सभी तरह की संपत्तियों की दरें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई। 

विज्ञापन


संपित्तयों की दरें अधिकतम 7610 रुपये प्रति वर्गमीटर तक दाम बढ़ाई गईं हैं। सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग की जमीन की दरों में 33 फीसदी का इजाफा किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि किसानों की जमीन का मुआवजा दरें बढ़ाने का असर सभी संपत्तियों की दरों पर पड़ा है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवंटन और नीलामी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की दर 778 रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ाकर 3,100 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई थी। जमीन की दरें बढ़ने से परियोजनाओं के  विकास पर भी खर्च बढ़ा है। इसलिए बोर्ड के समक्ष आवंटन दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे पास कर दिया गया।

सीईओ ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आवंटन दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के भूखंड के लिए संबंधित कंपनी को 7,010 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भुगतान करना पड़ेगा। सीईओ ने बताया कि तमाम पुरानी योजनाएं जिनमें प्लाॅट आवंटित नहीं हुए हैं उन पर नई दरें प्रभावी होंगी। 
विज्ञापन


12 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय पर खर्च होंगे 1564 करोड़
यीडा क्षेत्र के 12 परिषदीय कम्पोजिट विद्यालयों को अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के बिल्डिंग प्लान अनुसार स्कूलों में निर्माण किया जाएगा। इस पर 1564 करोड़ खर्च होंगे। पहले चरण में ग्राम तिरथली, अहमदपुर चौरोली, जौनचाना, जेवर खादर, पचौकरा, आरएंडआर साइट, जेवर बांगर के कम्पोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम डूंगरसरापुर रीलका, ठना, मोहम्मदपुर जादौन, अट्टा फतेहपुर, दनकौर व भट्टा के कम्पोजिट विद्यालय द्वितीय चरण में विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें