फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से रोकने पर पूर्व फौजी का सिर फोड़ा

Thu, 27 Nov 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने से गुजर रही युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया, तो मनचले ने रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


घायल बुजुर्ग अब वैशाली के पारस अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिटायर्ड फौजी रकम सिंह नागर वैशाली सेक्टर-3 एफ प्लॉट संख्या 319 में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने छोटे बेटे संदीप के साथ घर के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोस में रहने वाला वरुण उर्फ गोल्डी सामने से गुजर रही एक युवती पर अश्लील कमेंट करने लगा। युवती घबराकर वहां से निकलने लगी, तो रकम सिंह ने वरुण का विरोध करते हुए उसे घर जाने को कहा।

इस दौरान वरुण बुजुर्ग रकम सिंह और उनके बेटे संदीप से हाथापाई पर उतारू हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें शांत कराकर वापस भेजा।

इस दौरान वरुण अपने घर की छत पर गया और गमला उठाकर संदीप और रकम सिंह के सिर पर दे मारा। इस दौरान रकम सिंह का सिर फट गया और खून बहने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें