फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ स्वामी की शिकायती चिट्ठी को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय भेजा

Wed, 29 Jun 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Subramanian Swamy - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिल्ली के गवर्नेंस में आए कथित ब्रेकडाउन पर जो शिकायत की थी उसे राष्ट्रपति सचिवालय ने गृह मंत्रालय को भेज दिया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखते हुए यह शिकायत की कि दिल्ली सरकार बेहद असैद्धांतिक, गलत और मनमाने तरीके से काम कर रही है और राष्ट्रपति खुद इसमें दखल दें। इसी के साथ ही भाजपा नेता ने एलजी नजीब जंग पर भी आरोप लगाए कि वो शातिर रूप से काम कर रहे हैं।

स्वामी ने कहा कि एलजी कांग्रेस की शह पर केजरीवाल के खिलाफ काम कर रहे हैं। स्वामी ने इस चिट्ठी में केजरीवाल द्वारा महेश गिरी पर एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या के आरोप की भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें