ओपीडी में आने वाले मरीजों का बनेगा आभा नंबर
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक ओपीडी में आने वाले मरीजों का आभा नंबर बनाया जा रहा है। साथ ही उक्त नंबर से ही पर्ची बनाई जा रही है। यह सुविधा पहले से एम्स में लागू है। एम्स में कम समय में रिकॉर्ड आभा नंबर जारी किए। इसी तर्ज पर आरएमएल अस्पताल भी इस दिशा में काम कर रहा है। यदि मरीज दूसरे अस्पताल में जाता है तो केवल आभा नंबर देने पर मरीज की पूरी जानकारी उक्त डॉक्टर के कंप्यूटर पर होगी। इसके आधार पर आगे की जांच या इलाज आसानी से कर सकेगा।
घटेगा अस्पताल में रिकाॅर्ड रखने का बोझ
मौजूदा समय में आरएमएल अस्पताल ऑफलाइन माध्यम से रिकॉर्ड रखता है। आभा नंबर बनने पर रिकॉर्ड ऑनलाइन आभा एकाउंट पर होगा। इसे मरीज भी ओटीपी की मदद से देख सकेगा। वहीं डॉक्टर भी विशेष सर्वर की मदद से देख सकेगा।
8-9 हजार मरीज रोज आते हैं अस्पताल
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रोजाना आठ से नौ हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों मरीजों को जांच के बाद भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। वहीं आपातकालीन में आने वाले मरीजों को भी जरूरत के आधार पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इनमें से काफी मरीज दूसरे राज्यों से होते हैं।