निजी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलने पर सामान को उतारने, रखने, छांटने और आगे भेजने की प्रक्रिया व्यवस्थित होगी। नई व्यवस्था में कामकाज के स्पष्ट मानक तय होंगे, जिनकी नियमित निगरानी की जाएगी।
रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल पर पार्सल सेवाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू की है। इसके तहत पार्सल कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों को निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस पहल से कारोबारियों, छोटे व्यापारियों और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यह पहल एफएम सर्कुलर 26 ऑफ 2025 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्सल कार्यालय के कामकाज को व्यवस्थित करना है। सामान की बुकिंग से लेकर उसे संभालने और आगे भेजने तक की गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होंगी।
निजी एजेंसी का चयन और काम शुरू होने की विस्तृत जानकारी जल्द जारी होगी। रेलवे ने योजना के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
कारोबारियों और यात्रियों को राहत
निजी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलने पर सामान को उतारने, रखने, छांटने और आगे भेजने की प्रक्रिया व्यवस्थित होगी। नई व्यवस्था में कामकाज के स्पष्ट मानक तय होंगे, जिनकी नियमित निगरानी की जाएगी। एजेंसी के कर्मचारियों को सामान की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। इससे सामान के अनावश्यक रूप से पार्सल कार्यालय में पड़े रहने से राहत मिलेगी। छोटे व्यापारियों, लघु कारोबारियों और आम लोगों को भी घर का सामान, फर्नीचर व वाहन भेजने में सुविधा मिलेगी।