फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 400 करोड़ खर्च कर संवारे जाएंगे गांव, 25 मई को होगी ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक

Sat, 29 Apr 2023 07:35 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने बताया कि गांवों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के गांवों को 400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से चमकाने की तैयारी है। इसके लिए 25 मई को दिल्ली सचिवालय में ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक होगी। इस संबंध में शुक्रवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अगले माह होने वाली बैठक में परियोजनाओं की विस्तृत कार्ययोजना पेश करने को कहा।

विज्ञापन


गांवों में जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करना है उद्देश्य 
गोपाल राय ने बताया कि गांवों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा गया है। 

गांवों में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड का उद्देश्य दिल्ली के गांवों में जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करना है। गांवों में सड़कें, पार्क, नालियां और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र सुधारे जाएंगे। इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी व अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जाएगा। इसी संदर्भ में दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें