फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनएस शेखावत ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की, 12 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करेंगे इसका लोकार्पण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एनएस शेखावत की अध्यक्षता में आयोजन स्थल पर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान समारोह से संबंधित सभी विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका लोकार्पण करने वाले हैं।
न्यायमूर्ति एनएस शेखावत ने कहा कि टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नए न्यायिक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि न्यायिक अधोसंरचना को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस परिसर के शुरू होने से न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली, पेयजल सहित सभी आवश्यक प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा, डीसी उत्तम सिंह, पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज, , एडीसी सोनू भट्ट, डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अंशु सिंगला, डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें