फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिंडन कट कैनाल पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजामों के साथ प्रशासन मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन कट कैनाल पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजामों के साथ प्रशासन मुस्तैद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास हिंडन कट कैनाल पर छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार प्रशासन ने पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। विभाग के अनुसार हिंडन कट कैनाल के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नदी के किनारे और पानी के भीतर सुरक्षा घेरा बनाने के लिए लगभग 2000 सफेदा बल्लियों और 1600 बांसों का इस्तेमाल करके मजबूत बैरिकेडिंग और जफरियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गहरे पानी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में डूबने की घटनाओं पर प्रभावी लगाम कसने के लिए कड़े एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ताकि माताएं और बहनें पूरी तरह सुरक्षित माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रबंधों के साथ-साथ प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया है। महापर्व के दौरान जल स्रोत की पवित्रता बनी रहे इसके लिए व्यापक सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। योजना के तहत घाटों के किनारे जमे ठोस कचरे को हटाने, पूजा सामग्री के प्रबंधन और विसर्जित मूर्तियों को समय पर सुरक्षित बाहर निकालने के लिए श्रम बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें