गणतंत्र दिवस 2026 के उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक लालकिला परिसर में ‘भारत पर्व’ के आयोजन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंजूरी दे दी है। आयोजन 20 से 31 जनवरी 2026 तक ऑगस्ट क्रांति मैदान और ज्ञान पथ में आयोजित होगा।
गणतंत्र दिवस 2026 के उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक लालकिला परिसर में ‘भारत पर्व’ के आयोजन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंजूरी दे दी है। आयोजन 20 से 31 जनवरी 2026 तक ऑगस्ट क्रांति मैदान और ज्ञान पथ में आयोजित होगा। एएसआई ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि पर्यटन मंत्रालय के प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। पहले की भांति इस वर्ष भी आयोजन निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन के लिए 14 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजन स्थल आयोजकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, भारत पर्व के आयोजन के कारण लालकिला आम दर्शकों और पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस संबंध में एएसआई ने पहले ही आदेश जारी किए हैं। संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयोजन के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।
2016 से हुई थी शुरुआत
भारत पर्व भारत सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की विविधता, विरासत और एकता को प्रदर्शित करना है। भारत पर्व की शुरुआत साल 2016 से हुई है।
विज्ञापन
पिछली गणतंत्र दिवस में शामिल थीं केन्द्रीय मंत्रालयों की 31 झांकियां
बीते गणतंत्र दिवस 2025 में गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों सहित केन्द्रीय मंत्रालयों की 31 झांकियां शामिल थीं। जबकि लाल किला प्रांगण में 26 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए भारत पर्व-2025 में मुख्य परेड में शामिल झांकियों सहित विभिन्न राज्यों की 43 झांकियों ने भाग लिया था।