फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल दुर्ग में छह सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की तैयारी 

Sat, 17 Aug 2019 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लाल दुर्ग में छह सितंबर को छात्रसंघ चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए कैंपस में छात्र संगठनों ने बिगुल बजा दिया है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज में शुक्रवार को स्कूल जनरल बॉडी मिटिंग (जीबीएम) आयोजित हुई। 

विज्ञापन


जबकि इससे पहले स्कूल ऑफ सोशल साइंस में भी जीबीएम संपन्न हो चुकी है। 19 अगस्त को स्कूल ऑफ लैंग्वेज व स्कूल ऑफ साइंसेज की जीबीएम होगी। इसके बाद 20 अगस्त को छात्रसंघ चुनावों के लिए चुनाव आयोग का गठन होगा। इसी के साथ मौजूदा छात्रसंघ भंग हो जाएगा। 

विश्वविद्यालय कैंपस में लेफ्ट वर्सेज राइट सीधे आमने-सामने हैं। फिलहाल स्कूल जीबीएम में छात्र संगठन स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। हॉस्टल, स्कॉलरशिप व फेलोशिप समय से मिलना, कुलपति द्वारा छात्रों की शिकायतों का समाधान न करना, लाइब्रेरी आदि के मुद्दे पर मौजूदा छात्रसंघ से हिसाब मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्रसंघ ने नहीं किया कोई काम 
छात्रसंघ चुनाव जीतने के लिए सभी वामपंथी छात्र संगठन एक हो जाते हैं, जबकि कैंपस के मुद्दों पर एक-दूसरे का विरोध करते हैं। वामपंथी छात्र संगठन छात्र मतदाताओं को वर्षों से गुमराह बना रहे हैं। विवि में लंबे समय से हॉस्टल की दिक्कत, कैंपस प्लेसमेंट सेल का ढंग से काम न करना आदि मुख्य मुद्दे हैं, जिनका अब तक समाधान नहीं हुआ। एबीवीपी इस सब को सामने लाएगा, ताकि मतदाता सही फैसला कर सकें। 
विज्ञापन

- दुर्गेश, अध्यक्ष, जेएनयू एबीवीपी इकाई 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें